यह बात तो शायद सभी को पता होगी कि रसिया यानी कि रूस पूरे विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश है यह हमारे भारत से भी 5 गुना अधिक बड़ा है आज रसिया इतना पावरफुल देश बन चुका है कि अमेरिका जैसे देश भी उसके मामले में दखल करने की हिम्मत नहीं करते हैं।

भारत क्षेत्रफल के मामले में रसिया से 5 गुना कम है इसके बावजूद भी भारत की जनसंख्या 135 करोड़ है, वहीं रसिया की जनसंख्या 14 करोड़ 58 लाख 72 हजार 256 है। रूस के क्षेत्रफल का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसके एक भाग में रात और दूसरे भाग में दिन होता है रूस पूरी दुनिया में सबसे बड़ा देश है लेकिन वहां आदमियों की तुलना में महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है पूरी दुनिया में रूसी एकमात्र ऐसा देश है जिनकी सीमा 14 देश के साथ जुड़ी हुई है जिनमें नार्वे, चाइना, फिनलैंड, इस्टोनिया, लाटविया, लूथिनिया, पोलैंड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अजरबैजान, कजाखस्तान, मंगोलिया और उत्तर कोरिया का समावेश होता है। पूरी दुनिया में सबसे अधिक टाइम जोन के मामले में भी रूस का ही नंबर आता है रूस में कुल 9 टाइम जोन है यूरोप का सबसे उच्चतम पर्वत माउंट एलब्रुस रूस में ही मौजूद है जो समुद्र तट से 5633 मीटर की ऊंचाई पर है खास बात तो यह है कि इस पर्वत पर चढ़ने के लिए लिफ्ट भी मौजूद है जो आपको 3000 मीटर तक ले जाती है इसके बाद आप पर्वत के लिए चढ़ाई कर सकते हो दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास है और दूसरे नंबर पर अमेरिका है एक समय रूस के पास करीब 8400 परमाणु हथियार थे लेकिन अमेरिका और रूस के बीच हुए परमाणु संधि करार करने के कारण दोनों देशों ने अपने परमाणु हथियार कम किए हैं फिलहाल रूस के पास 6500 और अमेरिका के पास 6185 परमाणु बम है।

सन 1867 में अमेरिका ने रूस को 45 करोड़ 81 लाख रुपया देकर अलास्का को खरीदा था। रूस में बहुत ही मात्रा में अल्कोहल का सेवन किया जाता है जिसकी वजह से हर साल 500000 से भी ज्यादा लोगों की मौत सिर्फ शराब की वजह से ही हो जाती है। एक तिहाई रशियन लोग आज भी ऐसा ही मानते हैं कि सूर्य पृथ्वी के चारों ओर घूमता है, अंतरिक्ष में सबसे पहले सेटेलाइट भेजने वाला देश भी रूस ही था रसिया के अर्थव्यवस्था दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक है रसिया में प्रति व्यक्ति की महीने की इनकम $1000 से भी ज्यादा है। मॉस्को रसिया की राजधानी है और यह रसिया का सबसे बड़ा शहर है दुनिया में नेचुरल गैस का सबसे बड़ा स्रोत रसिया में पाया जाता है और वही कोयले के भंडार के मामले में रूस दूसरे नंबर पर आता है। दुनिया में मौजूद को सोने का लगभग 40% सोने का स्रोत रूस के पास है दुनिया का सबसे बड़ा बम तसार बम रसिया के पास ही है यह बम इतना शक्तिशाली है कि यह अकेले ही दूसरे विश्व युद्ध में उपयोग किए गए सभी बम की तुलना में 10 गुना अधिक शक्तिशाली है। दुनिया में मौजूद कुल मीठे पानी के स्रोत का 20% हिस्सा रूस की सिर्फ एक झील में ही मौजूद है इस झील का नाम लेक बैकल है यह झील दुनिया की सबसे गहरी झील भी है रसिया में 600 से भी ज्यादा यूनिवर्सिटी मौजूद है रशिया में मौजूद स्टेट लाइब्रेरी अमेरिका की कांग्रेस लाइब्रेरी के बाद दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी है