जिराफ अफ्रीका के जंगलों में पाए जाने वाला एक शाकाहारी जानवर हैं, यह सभी जानवरों में सबसे ऊंचा जानवर होता हैं, जिराफ अपनी लंबी गर्दन, टैंगो और विचित्र सिंघो के कारण भी जाना जाता हैं। यह औसत 5 से 6 मीटर ऊंचे होते हैं तथा नर का औसत वजन 1200 किलो तक होता है तथा मादा का वजन 830 किलो तक होता हैं। जिराफ अपने पैरों की हड्डियों की मजबूती के कारण ही अपने शरीर का वजन उठा लेता हैं। यह जिराफिडे परिवार का हैं तथा इसका सबसे नजदीकी रिश्तेदार अफ्रीका में पैर जाने वाला ओकपी नामक प्राणी हैं। इसकी 9 प्रजातीय हैं जो रंग , आकार , और धब्बो के अनुसार तथा अलग -अलग प्रान्तों के हिसाब से हैं।

जिराफ की गर्दन की लंबाई इतनी नही होती हैं कि वह जमीन तक पहुच सके , तथा उनके पैरों में मनुष्य की तरह जॉइंट नही होती हैं इसलिए उन्हें पानी पीने के लिए अपने पैरों को फैलाना पड़ता है।
जिराफ अफ्रीका के उत्तर में चैड, दछिन में दछिन अफ्रीका , पच्चिम में नाइजीरिया तथा पुर्व में सोमालिया तक पाया जाता है। आम तौर पर जिराफ खुले मैदान तथा उन इलाकों में रहना पसंद करते हैं जहां ऊंचे-ऊंचे पेड़ पाए जाते हैं, जिराफ अधिकतर बाबुल और कीकर के पेड़ के पत्तियां खाना पसंद करते हैं। अपनी लंबी गर्दन के कारण इन्हें ऊंचे पेड़ो से पत्तियां खाने में कोई परेशानी नही होती हैं। दूसरे जानवरो का शिकार काम ही होता हैं पर इनके बच्चो का शिकार शेर , चिता, तेंदुआ, तथा जंगली कुत्ते करते हैं। आम तौर पर जिराफ कुछ ही समय के लोए इकठ्ठा होते हैं फिर ये अपने राह वापस चले जाते है, नर जिराफ अपना दबदबा बनाने के लिए अपनी गर्दन से एक दूसरे से लड़ते हैं।
विशेषज्ञों ने आकर, रंग, धब्बों तथा पाए जाने वाले जगहों के आधार पर इन्हें 9 उपजातियों में बंटा है । जिनके नाम इस प्रकार हैं,- नुबिआई जिराफ, सोमाली जिराफ, नामिबीआई जिराफ, कॉर्डोफन जिराफ, मसाई जिराफ, अंगड़ाई जिराफ, दछिन अफ्रीकियाँ जिराफ, रोदेशियाई जिराफ, पश्चिम अफ्रीकियाँ जिराफ।
जिराफ का पैर 6 फिट तक लंबा होता जो एक औसतन इंसान से भी लंबा है इसकी वजह से यह छोटी दूरी तक 35 मिल प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। । जिराफ के अंदर चार पेट पाए जाते हैं जो उनकी पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करती हैं, जिराफ पानी कम पीते हैं पर यह ऊंठ की तरह बिना पानी के कई दिनों तक रह सकते हैं। जिराफ की जिंभ इतनी लंबी होती है कि वह अपनी जिंभ से अपनी कान तक को साफ करते हैं। जिराफ का दिल 2 फिट तक बड़ा तथा 20 पौण्ड वजनी होता है ये बड़ा और मजबूत दिल हर मिनिट 75 लीटर रक्त पंप करता हैं। जिराफ के जन्म के छह महीने में इनकी 50 प्रतिशत संख्या शेर, चिता, तेंदुआ, या जंगली कुत्तो का शिकार हो जाते है इसी कारण से अफ्रीका के सात देशो में ये विलुप्त हो चुके हैं।
जिराफ को आज तक कभी तैरते हुने नही देखा गया है इसका मतलब यह तैर नही सकते है। जिराफ एक शाकाहारी, शांत व मनुष्य को प्यार करने वाला बहुत ही शुन्दर जानवर हैं।