हाथी दुनिया में सबसे बड़े और सबसे बलवान जमीन पर रहने वाले स्तनपाई जानवर है। इनका का नाम सुनते ही हमें उसकी सवारी करने का देखने का मन करता है। इतिहास में भारतीय सैनिक हाथियों पर बैठ कर युद्ध लड़ा करते थे।
आप सभी ने हाथी को तो देखा ही होगा, लेकिन इनके बारे में बहुत ही मजेदार और हैरान कर देने वाली बातें हैं, जो आप नहीं जानते होंगे जैसे की इनके सूंढ़ में ४०००० मांसपेशिया होती है और एक भी हड्डी नहीं पायी जाती है। इसी तरह से हम आपसे इन जानवरो के बारे में कुछ जानकारी और रोचक तथ्य के बारे में बात करेंगे।

तो पेश है हाथी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य :-
१. यह जानवर एक- दूसरे की चिल्लाने की आवाज को 8 किलोमीटर दूर तक सुन सकते हैं।
२. रिकॉर्ड पर सबसे बड़ा हाथी 13 फीट की ऊंचाई के साथ लगभग 10886 किलो वजन का था।
३. यह जमीन में पानी के लिए खुदाई करने के लिए अपने दांत का उपयोग कर सकता है। साथ ही १२ मिल दूर से पानी की गंध सूंघ सकता है।
४. एक व्यस्क हाथी को रोजाना लगभग 210 लीटर पानी पीने की जरूरत होती है।
५. यह अपनी सूंड किसी वस्तु के आकार प्रकार और तापमान को समझने में सक्षम है। एक हाथी अपने सूंढ़ का स्तेमाल भोजन उठाने और पानी को चूसने के लिए करता है।
६. यह लगभग 50 से 72 वर्षों तक जीवित रहता है, लेकिन अब तक का सबसे दीर्घायु हाथी 82 साल दर्ज किया गया है।
७. इसका का गर्भकाल 22 महीनों के होता है। जो धरती पर रहने वाली सभी जीवो में सबसे ज्यादा है। जन्म के समय हाथी का बच्चा करीब 105 किलो का होता है।
८. यह अपने पैरों का उपयोग सुनने के लिए भी करते हैं। जब हाथी चलता है तो जमीन में एक विशेष प्रकार का कंपन पैदा होता है, इससे हाथी दूसरे हाथियों के बारे में जान लेते हैं।
९. यह एकलौता ऐस जानवर है जो की कूद नहीं सकता।
१०. इनकी त्वचा इतनी संवेदनशील होती है, कि वे इस पर एक मक्खी का बैठना भी महसूस कर सकते हैं। वैसे तो एक हाथी की चमड़ी लगभग 1 इंच तक मोटी होती हैं।

११. यहअपनी त्वचा को सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने के लिए मिट्टी में लौटता है।
१२. हाथियों में बड़े पतले कान होते हैं, उनके कान रक्त वाहिकाओं के जटिल नेटवर्क से बने होते हैं। जो उनके तापमान को नियंत्रित करते हैं। गर्मियों में उन्हें ठंडा करने के लिए रक्त उनके कानों के माध्यम से प्रसारित होता है।
१३. यह आमतौर पर 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलते हैं। इतना विशाल शरीर होने के बावजूद हाथी दिन भर में करीब 10 से 20 किलो मीटर चलते हैं।
१४. आमतौर पर यह दिनभर में सिर्फ 3 से 4 घंटे ही सोते है। खास बात यह है कि हाथी लेट कर नहीं लगी खड़े होकर ही सोते हैं।
१५. यह दिन के 16 घंटे सिर्फ खाना खाने में ही बिता देते हैं, यह लगभग 1 दिन में 120 किलो तक भोजन खा जाते हैं।