दोस्तों आज मैं बात करने जा रहा हूं, किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध माइकल जोशेफ जैकसन की, जिन्हें हम माइकल जैक्सन के नाम से भी जानते हैं। दोस्तों भले ही माइकल आज हमारे बीच में नहीं है, लेकिन माइकल आज भी अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा है। और उनकी दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि मरने के कई सालों के बाद भी वह फ़ोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले आर्टिस्ट हैं। जैक्सन ने अपने म्यूजिक करियर में 13 बार ग्रैमी अवॉर्ड और 26 बार अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स जीता है। इसके अलावा उनके नाम 39 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि माइकल जैक्सन की अंतिम यात्रा को २.५ अरब लोगो ने लाइव देखा , यह अब तक की सबसे ज्यादा देखि जाने वाली ब्रॉडकास्ट है। और माइकल के मरने की खबर गूगल पर सिर्फ 10 मिनट में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने सर्च किया था। और हैवी ट्रैफिक के वजह से गूगल का इंजन क्रैश हो गया था। दोस्तों एक सामान्य से परिवार में जन्म लेने वाले माइकल की जिंदगी आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। तो चलिए बिना आपका समय खराब कि हम माइकल जैक्सन के बारे में शुरू से जानते हैं।

माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को अमेरिका के गैरी नाम के शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जोसेफ वाल्टर जैक्सन था। जो यू एस स्टील कंपनी में काम करते थे। और साथ ही साथ थोड़े पैसों के लिए एक छोटे से बैंड फॉल्कन में गिटार बजाते थे। माइकल की मां कैथरीन को भी म्यूजिक काफी पसंद था। इसीलिए शुरू से ही उन्होंने अपने बच्चों को म्यूजिक सीखने के लिए इन करेज किया। जैकसन अपने तीन बहनों और पांच भाइयों के साथ बड़े हुए। और आगे चलकर सन 1964 में बड़े भाइयों द्वारा बनाए गए बैंड जैकसन ब्रदर्स बैंड में शामिल हो गए। उस समय माइकल जैक्सन की उम्र केवल 5 साल थी। माइकल के बैंड में आ जाने के बाद जैक्सन ब्रदर ने अपने बैंड का नाम चेंज करके जैक्सन फाइव रख दिया। उसके बाद जैक्सन ने अपने भाइयों के साथ कई सालों तक बैंड में काम किया। 1968 में माइकल ब्रदर्स ने मोटोन रिकॉर्ड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। तब उनके पूरे परिवार को गैरी सिटी को छोड़कर लॉस एंजलिस शिफ्ट होना पड़ा।
अगले ही साल मोटोन रिकॉर्ड ने उनका पहला एल्बम डायना रोज प्रजेंट दा जैकसन फाइव रिलीज किया। जिसके सभी गानों को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इस एल्बम को रिलीज करते समय माइकल केवल 11 साल के थे। अगले साल 1970 में मोटोन रिकॉर्ड के साथ जैकसन ब्रदर्स ने एबीसी रिकॉर्ड लांच किया। और इस एल्बम का आई वांट यू बैक सॉन्ग रिलीज होते ही हिट हो गया। यह गाना सिर्फ 1 हफ्ते में ही बिलबोर्ड के हॉट हंड्रेड में पहले नंबर पर आ गया। लगातार दो हिट के बाद अब 12 साल के माइकल जैक्सन पूरे विश्व में फेमस होने लगे। अब जैक्सन फैमिली पर भी पैसों की बारिश हो चुकी थी। और फिर मई 1971 में 2 एकड़ वाले बड़े से घर में रहने के लिए शिफ्ट हो गए। 1972 से 1975 तक माइकल ने मोटोन के साथ मिलकर 4 सोलो एल्बम निकाले। जिसमें 24 जनवरी 1972 को रिलीज किया हुआ, गोट टू बी देर और 4 अगस्त 1972 को रिलीज किया हुआ बेन एल्बम बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुआ। माइकल की सबसे बड़ी सफलता 1982 में एपिक रिकॉर्ड के साथ रिलीज की गई थ्रिलर एल्बम के साथ आई जिस एल्बम ने अकेले माइकल को सात ग्रैनी और आठ अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स दिलाया।

माइकल जैक्सन की पर्सनल लाइफ:-
माइकल जैक्सन की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थी। पहली बार 1994 में उन्होंने लिसा मेरी के साथ शादी की लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका। और दोनों ने 1996 में तलाक ले लिया। फिर अगले साल 1997 में उन्होंने अपने लंबे समय के दोस्त डेब्बी रोवे से शादी की और फिर डेब्बी रोवे से माइकल को 2 बच्चे हुए।
दोस्तों माइकल की जिंदगी एक तरफ कामयाबी की लंबी दास्तां सुनाती है। तो दूसरी तरफ बहुत सारे विवादों से घीरि हुई है। 1994 में उन पर एक बच्चे के साथ यौन शोषण का आरोप लगा तो उनकी छवि को जबरदस्त धक्का लगा। उन्होंने अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया जिसके चलते बार-बार उनका लुक बदलता रहा। मार्च 2009 में माइकल ने घोषणा की कि कम से कम 10 बार लंदन में अपना कंसर्ट करेंगे और उनका कंसर्ट होता लेकिन इससे पहले 25 जून 2009 को लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।