एक वयस्क मानव मस्तिष्क का औसत भार लगभग 1300 से 1400 ग्राम है। मस्तिष्क मानव के द्रव्यमान का लगभग 2% बनता है, इसकी औसत चौड़ाई लगभग 140 मिमी है ,औसत लंबाई लगभग 167 मिमी और औसत ऊंचाई लगभग 93 मिमी है।
हम जानते हैं कि! मस्तिष्क यानी हमारा दिमाग हमारे पूरे शरीर का एक जड़ होता है। जहां से नसों का बिछाव पूरे शरीर में शुरू होता है, यहीं से हम अपने शरीर को पूरी तरह से कंट्रोल कर पाते हैं, आइए जानते हैं मस्तिष्क यानी दिमाग की कुछ रोचक बातें!!

मस्तिष्क खोपड़ी में स्थित रहता है, यह चेतना और स्मृति का स्थान है सभी ज्ञानेंद्रियों – नेत्र,कर्ण,नासा, जिहव्हा,तथा त्वचा से आवेगी यहीं पर आते हैं जिनको समझना ज्ञान प्राप्त करना मस्तिष्क का काम होता है।
मनुष्य में, मस्तिष्क तंत्रिका तंत्र का नियंत्रक बिंदु है। यह तंत्रिका तंत्र से इनपुट प्राप्त करता है और मांसपेशियों को आउटपुट भेजता है। यह सिर की खोपड़ी के अंदर स्थित होता है। और खोपड़ी की हड्डीदार सरंचना के कारण सुरक्षित रहता है जिसे क्रेनियाम (कपालिका) कहा जाता है मस्तिष्क को तीन झिलिया घेरे रहती है जिसे मैनिंग्स कहते हैं और यह मस्तिष्क की रक्षा करती है मैनिंग्स के बीच की जगह को “प्रममस्तिष्कमेरु द्रव” भरा रहता है। जो मस्तिष्क को यांत्रिकी झटकों से बचाता है । मस्तिष्क कपालिए नसे निकलती है जो पूरे शरीर में बिछी हुई रहती ।
संरचनात्मक रूप से मस्तिष्क के 3 मुख्य भाग होते हैं।
अग्र मस्तिष्क
मध्य मस्तिष्क
पश्च मस्तिष्क
1.अग्र मस्तिष्क
(a)सेरीब्रम :- यह मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग होता है।
सेरीब्रम के कार्य:- किसी बात को सोचने समझने की शक्ति याद रखने की शक्ति सूंघने की शक्ति।
(b)थलमस :- अग्र मस्तिष्क का दूसरा भाग होता है इसे भाग के अंदर दर्द, ठंडा या गर्म को पहचानने का कार्य होता है।
(c)हाइपोथलमस :- अंतः स्त्रावी ग्रंथियों से निकलने वाली हारमोंस पर नियंत्रण रखता है। भूख, प्यास, भावनाएं, ब्लड प्रेशर, और ताप नियंत्रण इसी भाग के द्वारा ही होता है।
2.मध्य मस्तिष्क :-
Corpora quadrigemina :- कॉरपोरा क्वाड्रिगेमिना मध्य मस्तिष्क का महत्वपूर्ण भाग होता है। मस्तिष्क आया भाग देखने सुनने की शक्ति को नियंत्रित करता है।
3.पश्च मस्तिष्क :-
पश्च मस्तिष्क के मुख्यतः दो भाग होते हैं
(a)कैरी विलियम :- मस्तिष्क का इस भाग का काम शरीर का संतुलन बनाए रखना है।
(b)मेदुल्ला ऑब्लांगता :- यह मस्तिष्क का सबसे पीछे वाला भाग होता है। इसका मुख्य कार्य हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर, श्वसन को नियंत्रण करना है।
आइए जानते हैं मस्तिष्क दिमाग के कुछ रोचक तथ्य :-
1.हमारा मस्तिष्क का अपनी कुल ऊर्जा और संचित ऑक्सीजन का 20% ,और हमारे रक्त में प्रवाहित होने वाले ग्लूकोज शर्करा का केवल 25%, उपयोग करता है। मानव मस्तिष्क का वजन शरीर के कुल वजन का लगभग 2% अर्थात 3 पौंड बराबर होता है। जिसमें से 60% वजन इस में उपस्थित वसा का होता है। जिसकी वजह से मस्तिष्क हमारे शरीर का सबसे वसायुक्त अंग है ।
2.वैज्ञानिकों के अनुसार रात की अपेक्षा दिन में मस्तिष्क अधिक सक्रिय होता है। मोटे तौर पर हमारे मस्तिष्क में लगभग 100 अरब न्यूरॉन कोशिकाएं होती हैं।

3.मानव मस्तिष्क में 15 से 25 वाट बिजली उत्पन्न होती है! जो की कम वोल्टेज वाली लाइट जलाने के लिए पर्याप्त है|
4.दिमाग के लिए ऑक्सीजन इतना जरूरी है,कि अगर 5 से 10 मिनट ऑक्सीजन ना मिले तो यह डैमेज हो सकता है|
5.दिमाग 75% से ज्यादा पानी का बना होता है|
6.पूरे शरीर पर केवल 2% हिस्सा होते हुए भी हमारा दिमाग पूरे शरीर का 20 परसेंट ब्लड और ऑक्सीजन अकेले ही इस्तेमाल कर लेता है।
7.पढ़ाई करते समय अगर रात का समय चुना जाए तो या बेहतर होता है| क्योंकि पढ़ने के तौर पर रात के समय हमारा दिमाग ज्यादा एक्टिव रहता है|
8.दिमाग के संदेश भेजने की स्पीड 170 मिल यानी करीब 272 किमी प्रति घंटा होती है।
9.दिमाग का दाहिना हिस्सा शरीर के बाएं भाग को कंट्रोल करता है और दिमाग का बायां हिस्सा शरीर के दाहिने भाग को नियंत्रित करता है।
10.दिमाग में दर्द की कोई नस नहीं होती है इसलिए दिमाग को किसी भी तरह का दर्द पता नहीं चलता है।