आपने पक्षियों के बारे में तो बहुत सुना होगा। लेकिन आज ऐसे पक्षी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो उड़ तो नहीं सकता लेकिन धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी है। जिसका नाम है, शुतुरमुर्ग यह पक्षी अफ्रीका में पाया जाता है। और इस दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी के नाम से जाना जाता है।
शुतुरमुर्ग ऐसा पक्षी है, जो हवा में तो नहीं उड सकता। क्योंकि इसका शरीर बहुत बड़ा और भारी होता है।
एक शुतुरमुर्ग की ऊंचाई करीब 2.7 मीटर तक पहुंच जाती है। और वजन करीब 160 किलो के करीब हो जाता है। फिर भी इतना तेज है । रफ्तार के समय यह खुद को संतुलित रखने के लिए अपने 6 फुट लंबे लंबे पंख का इस्तेमाल करता है। इस कारण है दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कहलाता है। लंबे पैर और गर्दन वाला शुतुरमुर्ग मुख्य रूप से अफ्रीका में पाया जाता है, यह मुख्य रूप से मरुस्थलीय क्षेत्र में पाया जाता है ।

आपने शेर के बारे में तो सुना होगा। लेकिन यह नहीं सुना होगा कि एक शुतुरमुर्ग अपने टांगो से एक शेर का जान भी ले सकती है। शुतुरमुर्ग की टांगे इतना मजबूत होती है। इनही की वजह से वह एक बार में 70 किलोमीटर घंटे की स्पीड से दौड़ सकते हैं। शुतुरमुर्ग में दौड़ने की ताकत उनके पैरों के पंजों में सिर्फ दो अंगूठे की वजह से होती है। बाकी पक्षियों में 4 अंगूठियां होते हैं। लेकिन शुतुरमुर्ग की पैर में दो अंगूठे ही पाए जाते हैं जिससे उसका चलना बाधित हो जाता है।
शुतुरमुर्ग के बारे में यह भी मशहूर है, कि वह शेर से भी तेज आवाज में दहाड़ सकते हैं। यह आवाज नर शुतुरमुर्ग निकालते हैं।जो कई बार मादा को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए भी करते हैं। जंगल में खोज करने गए बहुत से वैज्ञानिकों ने शुतुरमुर्ग की आवाज को शेर के भी आवाज से ज्यादा तेज सुनी है।

> शुतुरमुर्ग के बारे में कुछ रोचक जानकारी :-
> शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे तेज रफ्तार 7० किलोमीटर प्रति घंटा से दौड़ने वाला पक्षी है।
> शुतुरमुर्ग का घोंसला 3 मीटर चौड़ा होता है। तथा शुतुरमुर्ग का अंडा सबसे बड़ा अंडा होता है। यह 15 सेंटीमीटर लंबे होते हैं और इनका वजन दो दर्जन मुर्गे के अंडे जितना होता है। यह साल में 60 अंडे दे सकता है, इसके अंडे में से 40 दिन के अंदर चूजे बाहर निकल सकते हैं।
> शुतुरमुर्ग की आंख का आकार उसके दिमाग से बड़ा होता है। तथा तेज भी|
> यह इस पृथ्वी पर पाए गए सबसे पुराने पक्षी है लगभग 120 मिलियन सालों से यहां रह रहे हैं।
> जब यह जंगलों में रहते हो तब इनका जीवन काल लगभग 30- 40 सालों का रहता है।
> यह पक्षी एक ही दौड़ में कम से कम 5 मीटर तक दूरी तय कर सकते हैं।तथा जब किसी शुतुरमुर्ग को अपनी तरफ कोई खतरा नजर आए तो वह बहुत तेजी से दौड़ता है।
> यह पक्षी एक इंसान या किसी भी जानवर की जान ले सकता है, जब शुतुरमुर्ग को गुस्सा आता है ।वह अपने पैरों को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है।
> शुतुरमुर्ग लोगों को बहुत ही पसंद होता है और उसे देखने के लिए लोग नेशनल पार्क में भी जाते हैं||