नमस्कार दोस्तों नॉर्वे एक ऐसा देश है जहां साल के 6 महीने सूरज नहीं डूबता और यहां का रहन-सहन दुनिया में सबसे अच्छा माना जाता है। तो आज मैं बताऊंगा नॉर्वे के बारे में कुछ ऐसी बातें जो शायद आप नहीं जानते।
दोस्तों नॉर्वे यूरोप महादेश के सबसे उत्तर में स्थित एक छोटा सा देश है जो लगभग पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में आता है। उत्तरी गोलार्ध साल के 6 महीने सूर्य की तरफ झुका होने की वजह से यहां पर लगातार 24 घंटे सूर्य को देखा जा सकता है और इन 6 महीनों में यहां पर सूर्यास्त नहीं होता। नर्वे का प्राकृतिक नज़ारा दुनियाभर में बहुत ही खूबसूरत माना जाता है। और शाम के वक़्त सूर्य की किरणे इसके ऊपर पड़ती है तो इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती है। मध्यरात्रि में सूर्य देखना हो या दिन में सात रंग वाला इंद्रधनुष को देखा जाना हो यह सब चीजें नॉर्वे को दुनिया के अन्य हिस्सों से काफी अलग बनाती है।इस लिए दुनिया भर से लाखों लोग यहां पर घूमने आते हैं रहन-सहन के तरफ से नॉर्वे दुनिया में पहले नंबर पर आता है इसके कारण के तौर पर कई सारे कारण को दर्शाया जा सकता है।
नॉर्वे यूरोप का दूसरा सबसे धनी देश है नॉर्वे का ज्यादातर पैसा प्राकृतिक तेल और गैस से आता है और मिडिलईस्ट को छोड़कर नॉर्वे एक ऐसा देश है जहां पर आदमी प्रति तेल का उत्पादन सबसे अधिक होता है आदमी प्रति आय के तरफ से यूरोप में दूसरे नंबर और दुनिया में चौथे नंबर पर आता है लेकिन सिर्फ पैसा आदमी के रहन सहन को सर्वोत्तम नहीं बना सकता इसीलिए अगर दूसरे कारणों को देखा जाए तो नॉर्वे में गरीब और अमीर में अंतर काफी कम पाया जाता है इसलिए यहां पर करप्शन की मात्रा दुनिया के अन्य देशों से काफी कम है यहां पर सरकार की तरफ से लोगों को बहुत सारी सुविधाएं दिया जाता है और न्याय व्यवस्था बहुत ही अच्छा माना जाता है इसीलिए यहां के लोग दुनिया के अन्य देशों से काफी खुशहाल माने जाते हैं इस देश में मीडिया को काफी आजादी दिया जाता है 1970 के बाद से नॉर्वे में महिलाओं को लड़कों के बराबर सुविधाएं दिया गया इसीलिए यहां की लड़कियां लड़कों जैसा ही प्रतिष्ठित मानी जाती है की कुल आबादी लगभग 50 लाख है और इसमें ज्यादातर लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं लेकिन पिछले कुछ दशकों से नॉर्वे में मुसलमानों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। एक रिसर्च के मुताबित देश में मुसलमानों की संख्या एक लाख ४४ हज़ार मुसलमानों की संख्या लेकिन 2010 में कराए रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर मुसलमानों की संख्या ढाई से तीन लाख तक हो सकती है जो वहां की कुल आबादी का 4 से 5% है और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2030 तक बढ़कर साडे तीन से चार लाख हो सकता है यहां पर रहने वाले हिंदुओं की आबादी लगभग 6 से 7 हज़ार है जो यहाँ की कुल आबादी का 0.14% है नर्वे यूरोप का एक ऐसा देश है जो यूरोपियन यूनियन का हिस्सा नहीं है नॉर्वे का नाम उन देशों में आता है जिसने प्रथम और दुतिये विश्व युद्ध में किसी में हिस्सा नहीं लिया। नर्वे में क्राइम की मात्रा बहुत ही कम पाया जाता है। नर्वे का जेल बहुत ही अच्छा होता है और वह दुनिया में सबसे अच्छा जेल माना जाता है और यहां पर हर तरह की सुविधाएं प्रदान करता है नर्वे एक लोकतांत्रिक देश है लेकिन यहां के राजा को काफी अधिकार दिया गया है