दुनिया का सबसे बड़ा तोता जिसका नाम “मकाउ” (Macaw Parrot) है। ……….

मकाउ बर्ड
दक्षिण अमेरिका के जंगलों में बहुत बड़े आकार के रंग बिरंगे तोते पाए जाते हैं। इन्हें मकाउ पैरेट कहा जाता है, यह तोते इतने सुंदर और आकर्षक होते हैं की कई लोग इन्हें पालतू बनाना पसंद करते हैं। लाल और नीले रंग के इतने बड़े आकार के तोते को उड़ते हुए देखकर सभी आश्चर्यचकित हो जाते हैं, यह मनुष्य की आवाज की नकल भी कर सकते हैं, हालाँकि इतने बड़े तोते को पालना आसान नहीं होता है.
आइए जानते हैं मकाउ तोते (Macaw )के बारे में कुछ रोचक तथ्य, इन तथ्यों से आपको मकाउ तोते के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी, जैसे कि मकाउ तोते कहां रहते हैं, मकाउ तोते क्या खाते हैं, मकाउ तोते की उम्र कितनी होती है आदि.
पृथ्वी पर पाए जाने वाले 370 तोतों की प्रजातियों में मकाउ तोते सबसे बड़े होते हैं। एक  मकाउ तोते  का वजन 2 किलो तक हो सकता है। मकाउ तोता दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाए जाते हैं. दुनिया भर में लोग इस तोते को पिंजरे में रख कर पाल्तें हैं। मकाउ तोते दिन में सक्रिय होते हैं, ये सूरज की पहली किरण के साथ ही उठ जाते हैं और चिल्लाना शुरू करते हैं इसलिए अगर आप मकाउ तोते को पालतू बनाते हैं तो इस इस बात का आपको ध्यान रखना  होगा.
मकाउ

Macaw के रंग बिरंगे  शरीर को देखकर आप आश्चर्यचकित हो जायेंगे इसके शरीर पर गहरे लाल नीले हरे और पीले पंख होते हैं। मकाउ तोते की चोंच बहुत कठोर होती है जिससे यह कड़े फलों को भी तोड़ देते हैं यह आपकी उंगलियों को भी चोट पहुंचा सकते हैं। मकाउ तोते के पंजे मजबूत पकड़ वाले होते हैं क्योंकि ये अक्सर पेड़ों पर और पहाड़ों की ढलान ऊपर लटकते रहते हैं। मकाउ तोते अपने भोजन की तलाश में 15 से 20 किलोमीटर तक उड़ान भर सकते हैं यह अपनी भोजन की तलाश में सुबह ही निकल पड़ते हैं। मकाउ तोता पूरी उम्र भर के लिए जोड़ा बनाते हैं, Pet Macaw पालतू  बनाए जाने पर यह अपने मालिक से काफी घुल मिल जाते हैं।

मकाउ तोते की कुल 17 प्रजातियां पाई जाती है लगभग सभी प्रजातियां संकटग्रस्त प्रजातियां हैं। मकाउ तोते की यह 3 प्रजातियां सबसे ज्यादा संकट में है red-fronted macaws, blue-throated macaws, hyacinth macaws. सबसे बड़ा मकाउ तोता hyacinth macaw   होता है इसका आकार साढे 3 फ़ीट तक होता है इसके पंखों का  फैलाव डेढ़ मीटर तक होता है। सबसे छोटा मकाउ तोता mini macaws  होता है यह केवल 12 इंच का ही होता है। मकाउ तोते की उम्र बहुत ज्यादा होती है यह 70 से 80 साल तक जीवित रहते हैं, pet macaw   मकाउ तोते को पालतू बनाने के लिए यह बात बहुत अच्छी है, इससे किसी अकेले व्यक्ति को उम्र भर के लिए एक साथी मिल जाता है। मकाउ तोते 40 मील प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकते हैं, कुछ मकाउ तोते की चोंच इतनी ताकतवर होती है कि वह इससे नारियल को भी तोड़ सकते हैं। दो मकाउ तोतों के चेहरे के पंखों का पैटर्न एक जैसा नहीं होता जिस प्रकार की मनुष्यों की उंगलियों के निशान एक जैसे नहीं होते हैं.

अमेजॉन के जंगल में रहने वाले मकाउ तोते Macaw parrots नदी के आसपास की मिट्टी खाते हैं, ऐसा कहा जाता है कि जहरीले फलों का असर खत्म करने के लिए मिट्टी खाते हैं वैज्ञानिकों के अनुसार यह विटामिन बी प्राप्त करने के लिए ऐसा करते हैं। मकाउ तोता सर्वहारी होते हैं यह फल मेवे बीज छोटे स्तनधारी प्राणी सरीसर्प और अंडे खाते हैं यह कुछ जहरीले पौधों की पत्तियां भी खा लेते हैं। मकाउ तोते सामाजिक होते हैं तथा 30 तक के झुंडो में देखे जा सकते हैं। मादा मकाउ  एक बार में केवल 2 से 4 अंडे देती है,  मादा अंडों को 25 दिन तक सेती है इस दौरान मकाउ तोता भोजन का प्रबंध करता है,  मकाउ तोते के बच्चे 105 दिनों में उड़ना शुरू करते हैं 1 वर्ष तक बच्चे अपने माता पिता के साथ ही रहते हैं। scarlet macaw तोता होंडुरास देश का राष्ट्रीय पक्षी है। मकाउ तोता को चबाना और कुतरना पसंद होता है पालतू मकाउ तोते को खुला छोड़ देने पर वह घर की कई चीजों को चबाकर नष्ट कर सकते हैं। मकाउ तोते के लिए चेरी एवोकैडो कॉफी बिना पका हुआ मांस और चॉकलेट हानिकारक होती है इसलिए पालतू मकाउ तोते को यह चीज नहीं खिलानी चाहिए। पालतू मकाउ तोता आक्रामक भी हो जाते हैं, तथा यह ध्यान आकर्षित करने के लिए जोर जोर से चिल्लाते हैं,  पालतू मकाउ तोता सिखाये जाने पर कई तरह के कार्य सीख जाते हैं और मनुष्य की आवाज में कुछ शब्द भी बोल सकते हैं.

अगर आपके घर में दूसरे छोटे पक्षी या  पालतू जानवर है तो मकाउ तोता उनके लिए खतरनाक  साबित हो सकते हैं, इसलिए उन्हें खुला नहीं छोड़ा जाना चाहिए, मकाउ तोते साफ़ पानी पीते हैं पालतू मकाउ तोते को हल्के गुनगुने पानी से नहलाना चाहिए समय-समय पर पालतू मकाउ तोते की बड़ी हुई चोंच को छोटा करने की आवश्यकता होती है, इसके लिए पेट स्टोर में कई तरह के टूल्स मिलते हैं.

Amit Shrivastava

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published.

A note to our visitors

This website has updated its privacy policy in compliance with changes to European Union data protection law, for all members globally. We’ve also updated our Privacy Policy to give you more information about your rights and responsibilities with respect to your privacy and personal information. Please read this to review the updates about which cookies we use and what information we collect on our site. By continuing to use this site, you are agreeing to our updated privacy policy.