हम प्रतिदिन सब्जियों का सेवन करते हैं। तथा फलों का भी सेवन करते हैं। लेकिन आपने कभी फल और सब्जियों में अंतर ढूंढने की कोशिश की है। क्या आपको पता है! कि कुछ सब्जियां जिन्हें हम सब्जियों के नाम से जानते हैं वह फल के अंतर्गत आते हैं। आज जानते हैं कौन-कौन सी सब्जियां फल के अंतर्गत आते हैं।
बहुत से लोगों को विज्ञान का ज्ञान पता नहीं है। वह फलों और सब्जियों के बीज को अंतर को नहीं जान पाते हैं। कई तरह की सब्जियां होती हैं जिन्हें हम फल समझ लेते हैं। और कई तरह के फल होते हैं जिन्हें हम सब्जियां समझ लेते हैं। लेकिन विज्ञान की भाषा में कई सब्जियां ऐसी है जो फल के अंतर्गत आती है।आज हम उन्हें फलों के बारे में जानेंगे!
फल क्या है

एक फल पौधे का एक मीठा मांसल उत्पाद है। जिसमे बीज होते हैं एक पौधे का अंडा से निषेचन के बाद एक फल में विकसित होता है। ज्यादातर फल खाने योग्य है,इसलिए फल बीज के फैलाव को सुविधाजनक बनाते हैं। पौधों की यौन प्रजनन रचनाएं ताजे फल फाइबर विटामिन सी और पानी से भरपूर होते हैं।
सब्जियां (वेजिटेबल) क्या है
एक वनस्पति भोजन के रूप में उपयोग किए जाने वाले पौधे का एक हिस्सा है। मनुष्य अपने भोजन के हिस्से के रूप में सब्जियों का सेवन करते हैं। सब्जियों में डंठल,जड़े, पत्ते,कंद, बल्ब या फूलों की कलियां शामिल हो सकती है। सब्जियां शब्द आमतौर पर फल, और अनाज को बाहर करता है। सब्जियां फाइबर विटामिन खनिज और ट्रेस तत्वों की आपूर्ति करती है।
फल और सब्जी में अंतर :-
विज्ञान के अनुसार किसी पौधे के फूल में मौजूद अंडाणु (ओवरी)से विकसित होने वाला भाग को फल कहा जाता है। जबकि पौधे की जड़ तने और पत्तियों से विकसित होने वाले हिस्से को सब्जी कहा जाता है।
टमाटर

यदि किसी को कहा जाए कि टमाटर फल है। तो वह आपको अज्ञानी समझेगा। लेकिन सत्यता यही है कि टमाटर एक फल है। जिसका विकास उसके फूल में मौजूद अंडाणु ओवरी से होता है। टमाटर के अंदर बीज होते हैं जो उसके फल होने की स्थिति को दर्शाते हैं।
बैगन
बैगन में लौह तत्व पाया जाता है इसके कारण इसको सब्जियों का राजा भी कहा जाता है। लेकिन वास्तव में यह एक फल है, क्योंकि यह फूल से उत्पन्न होता है ,और इसके अंदर बीज होते हैं।
सीताफल
सीताफल का आकार कितना बड़ा होता है कि इसे सब्जी समझना स्वाभाविक है। लेकिन वास्तव में फल है अन्य फलों की तरह इसके अंदर भी बीज होते हैं। सब्जी के अलावा इसका इस्तेमाल मिठाई और बेकरी आइटम बनाने में भी किया जाता है।
ऐसे बहुत सारे सब्जियां हैं जो फलों के अंतर्गत आते हैं।परंतु हम उन्हें एक सब्जी के अंतर्गत रखकर उसका सेवन करते हैं। परंतु वैज्ञानिकों के अनुसार जिसे हम सब्जी समझ कर खाते हैं उनमें 50% सब्जियां फलों के अंतर्गत रखी गई हैं। हम आपको ऊपर दिए गए लेख से फल और सब्जी में अंतर समझाने की कोशिश किए है। इस लेखन से आप समझ गए होंगे कि फल और सब्जी में क्या अंतर होता है।