जब हम सुबह सुबह उठते हैं, तो आलस शरीर पर बहुत ज्यादा होता है। हम उसे भगाने के लिए बहुत कोशिश करते हैं। जैसे चाय,कॉफी इत्यादि जिससे हमारे नींद खुल जाती है। लेकिन क्या जानते हैं! कि सिर्फ सेव खाने से भी हमारे नींद खुल जाती है। तथा काफी असरदार होती है, जी हां सेव खाने से हमारे नींद भगाने में काफी असरदार साबित होती है। तथा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है।
अगर हम प्रतिदिन चाय -कॉफी का सेवन करते हैं,तो हमारे स्वास्थ्य के लिए पूरा प्रभाव साबित हो सकता है। लेकिन अगर हम उसके जगह सेब का प्रयोग करें। तो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होगा।

इसलिए हमें चाय या कॉफी की जगह सेव लेना चाहिए। जिससे हमारा नींद भी खुल जाए तथा स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहे।
सेब न केवल आपको हेल्दी रहने में मदद करता है। बल्कि श्वसन प्रणाली को भी मजबूत करता है। सेव में अधिक मात्रा में विटामिन फाइटोन्यूट्रिएंट्स एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं। जो शरीर को कार्य करने के लिए सक्रिय रखते हैं।
एक सेब लगभग 90 कैलोरी का होता है। जो आप के नाश्ते के लिए एक शानदार फल है। सेव में कैफीन नहीं होता है, बल्कि इसमें लगभग 13 ग्राम प्रकृतिक चीनी होती है।एक चीनी कैफीन के समान उत्तेजित करती है, क्योंकि सेव से विटामिन पूरे शरीर में धीरे-धीरे जारी होते हैं। जिससे आप अधिक जागृत महसूस करते हैं।
सेब के फायदे :-

सेब के फायदे एवं गुणों की बात करें तो इसमें पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। सामान्य से लेकर गंभीर शारीरिक समस्याओं का इलाज करने में क्षमता रखता है। सेव के गुण आपको मधुमेह, हृदय रोग,अस्थमा,और यहां तक कि कैंसर से बचाने का काम कर सकते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट प्रभाव भी पाए जाते हैं। जो एक्सीडेंट एड्रेस को कम कर शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि खूबसूरत त्वचा और स्वस्थ बालों के लिए फायदेमंद बहुत हैं।
आइए जानते हैं सेब के और गुणों के बारे में :-
सेब खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। सेव में मौजूद विटामिन लाभकारी होते हैं। इसके अलावा सेब खाने से स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है।
डायबिटीज में असरकारक
सेब का सेवन करने से शरीर में टाइप-२ डायबिटीज के खतरे को कम करता है। सेव में पाए जाने वाले तत्व शरीर में ग्लूकोज की कमी को पूरा करते हैं। शरीर में जब ग्लूकोज रहेगा तो आपको इंसुलिन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कोलेस्ट्रोल कम करें
आजकल कोलेस्ट्रोल बढ़ने की समस्या आम होती जा रही है। सेब खाने से बढ़ते कोलेस्ट्रोल की मात्रा को रोका जा सकता है। सेब के छिलके में पाए जाने वाला पेक्टिन नामक रसायन कोलेस्ट्रोल को कम रखने में मदद करता है।
हड्डियों की मजबूती के लिए
सेब हड्डियों के लिए काफी असरदार होता है। सेव में काफी मात्रा में कैल्शियम होती है। इसलिए रोज सुबह सेब खाने से हड्डियां मजबूत होती है, हड्डियों के मजबूत होने से हमारे शरीर को थकान कम महसूस होती है और हम ज्यादा काम कर पाते हैं।
सेब खाने से बढ़ती उम्र की वजह से मस्तिष्क पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को दूर किया जा सकता है।
सेब का सेवन करना दिल के लिए बहुत अच्छा होता है।
वजन को कम करने के लिए सेब का नियमित इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।
सेव में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार होते हैं।
सेब का सेवन करने से कैंसर में बचाव किया जा सकता है।
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए सेव काफी फायदेमंद होता है।
आप इस लेख से समझ गए होंगे कि सेव खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद तथा लाभदायक होता है। इसलिए आप दिन में सेब का सेवन जरूर करें। ताकि आपका शरीर हमेशा स्वस्थ और स्फूर्ति रह सके।