गब्बर नाम तो सुना ही होगा! क्योंकि हर डराने वाले के मुंह पर गब्बर का नाम जरूर आता है क्या आप जानते हैं ! गब्बर कौन था? आइए आज जानते हैं!
1975 में आई फिल्म शोले में गब्बर का रोल करने वाला अभिनेता अमजद खान को गब्बर के नाम से जानते हैं। शोले के किरदार और इसके आईकॉनिक डायलॉग ने अपने इतनी गहराई छाप हम सभी पर छोड़ी है कि आज भी इन्हें याद किया जाता है।
शोले का एक लोकप्रिय डायलॉग था ‘कितने आदमी थे’ अमजद खान के इस रोल को लेकर एक बात कही जाती है, कि उनका या पॉपुलर डायलॉग था। ‘कितने आदमी थे’ इस फिल्म में इस डायलॉग को 40 रीटेक देने पड़े थे!जी हां, इस डायलॉग को 40 बार रीटेक देने के बाद इसे फाइनल किया गया था।
शोले 1975 में रिलीज हुई थी। जिसे सलीम जावेद ने लिखा था जब फिल्म रिलीज हुई तो इसे निगेटिव क्रिटिकल रिफ्यूजी मिले। लेकिन माउथ पब्लिसिटी से यह बॉक्स ऑफिस हिट रही,इसमें देशभर में कई थिएटर्स में लगातार शो के साथ रिकॉर्ड तोड़े, और मुंबई में यह लगातार 5 साल तक चली थी।
27 जुलाई 1992 मैं महज 52 साल की उम्र में, अमजद खान की हार्ट अटैक से मुंबई में उनकी मृत्यु हो गई।सबसे खास बात यह है कि अमजद खान की मृत्यु के बाद, उनकी 10 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुई थी।

शोले फिल्म का क्लाइमैक्स सीन :-
शोले का क्लाइमैक्स सीन, जिसमें जय- वीरू और डाकुओं के बीच फायरिंग होती है। उसमें असली गोलियों का इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र द्वारा चलाई गई एक गोली, अमिताभ बच्चन को लगते लगते बची थी। गोली अमिताभ के काफी नजदीक से निकल गई थी।
इस फिल्म में बहुत बड़े-बड़े कलाकार थे। यह फिल्म एक्शन और नाटक से परिपूर्ण था।
फिल्म शोले में कुछ लोकप्रिय डायलॉग
• कितने आदमी थे।
• बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना ।
• यहां से 50 50 कोस दूर जब बच्चा रोता है तो मां कहती है सो जा बेटे नहीं तो गब्बर आ जाएगा।
• इतना सन्नाटा क्यों है भाई।
ऐसे ही इस फिल्म में बहुत से मनोरंजन पूर्ण डायलॉग, का इस्तेमाल किया गया है। लोग इसे आज भी भूल नहीं पाते। और इनका डायलॉग इस्तेमाल भी करते हैं।
आइए जाते हैं अमजद खान के इस फिल्म के बारे में कुछ रोचक जानकारी
• जब अमजद खान को गब्बर सिंह की भूमिका की पेशकश की गई थी, तब वह केवल 35 साल के थे।
• वर्ष 1975 में, उन्हें फिल्म शोले में गब्बर सिंह की भूमिका की पेशकश की गई थी। शुरुआत में उन्हें जावेद अख्तर द्वारा भारी आवाज़ के लिए खारिज कर दिया गया था। हालांकि सलीम उन लेखकों में से एक थे जिन्होंने गब्बर की भूमिका के लिए काफी जोर दिया और आखिर में उन्होंने गब्बर सिंह की भूमिका अदा की।
• फिल्म शोले के रिलीज़ के बाद, अमजद खान बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय अभिनेता बन गए थे।
• फिल्म शोले एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, हालांकि इसमें संजीव कुमार, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन सहित कई सुपरस्टारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की थीं, परन्तु अमजद खान ने अपने अद्भुत और अपरंपरागत संवाद के कारण फिल्म की लोकप्रियता अपने नाम की।
• उनके संवाद के एक अलग अंदाज़ ने बॉलीवुड में एक मिसाल कायम की, उनके अंदाज को वर्तमान में कई कार्यक्रमों में इस्तेमाल किया जाता है।