लिओनार्दो दा विंची का नाम इतिहास से सबसे बड़े बुद्धिमानों की सूचि में शीर्ष पर आता है। इनके जैसा प्रतिभाशाली इंसान शायद ही कोई दूसरा हुआ हो। इनकी अद्भुत प्रतिभा का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दा विंची अपने एक हाथ से लिखने के साथ साथ दूसरे हाथ से पेंटिंग बना सकते थे। अद्भुत लियोनार्दो का जन्म 15 अप्रैल, 1452 में हुआ था। वह एक चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुकार, संगीतकार, वैज्ञानिक, गणितज्ञ, इंजीनियर, आविष्कारक, शरीर।रचना, भू।विज्ञानी, मानचित्रकार, वनस्पति विज्ञानी और लेखक थे।
गिनीज बर्ल्डव रिकॉर्ड में लिओनार्दो की पेंटिंग मोनालिसा को इतिहास में सबसे ज्यादा इंश्योरेंस वैल्यू वाली पेंटिंग बताया गया। इसे पेरिस के Louvre म्यू जियम में हमेशा-हमेशा के लिए स्थापित कर दिया गया। इसके बाद 14 दिसंबर 1962 में मोनालिसा पर US $ 100 मिलियन का मूल्यांकन कर दिया गया। इसकी कीमत 2015 में US $ 780 मिलियन हो गई है।
आइये जानते हैं मोनालिसा पेंटिंग की खासियत क्या है। मोनालिसा ऐसी पेंटिंग रही है जिसके बारे में सबसे ज्यादा लोग जानकारी रखते हैं और इस मोनालिसा पेंटिंग में मौजूद महिला की अद्भुत रहस्यमयी मुस्कान और मासूम चेहरे ने सभी को अपनी ओर आकर्षित भी किया है।
ऐसे में इस पेंटिंग के बारे में थोड़ी दिलचस्प जानकारी आपको भी जरूर लेनी चाहिए। तो चलिए, आज आपको बताते हैं इस मोनालिसा पेंटिंग से जुड़ी कुछ ख़ास बातें।
मोनालिसा पेंटिंग की खासियत क्या है?
आज से करीब 500 साल पहले इटली के एक व्यापारी फ्रांसेस्को डेल जिओकोंडो ने अपनी पत्नी लीसा डेल जिओकोंडो की पेंटिंग, उस समय के उभरते पेंटर लियोनार्डो डा विन्ची से बनवायी और विन्ची ने इस पेंटिंग का नाम ला जिओकोंडा रखा लेकिन बदलते समय के साथ इसका नाम मोनालिसा हो गया।
धीरे धीरे लियोनार्डो मशहूर होने लगा और उसकी ये पेंटिंग सबसे पहले फ्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम ने खरीदी। फ्रांस की क्रांति के बाद ये तस्वीर नेपोलियन के बैडरूम में सजाई गयी और कुछ समय बाद लूव्र के म्यूजियम में लगा दी गयी।
विन्ची की पेंटिंग की ये खासियत रही कि वो पेंटिंग में आउटलाइन नहीं बनाते थे। इस टेक्निक को स्फुमातो कहा गया और इसी की वजह से विन्ची को काफी प्रसिद्धि भी मिली।
मोनालिसा की हल्की सी मुस्कान ने पूरी दुनिया को हैरान कर रखा है। इस बार बहुत से कयास लगाए गए हैं लेकिन इस मुस्कान का सही कारण शायद ही कोई जानता है।
कुछ लोगों का कहना है कि ये एक भोली महिला की मासूम मुस्कान है तो कुछ का कहना है कि ये मुस्कान बताती है कि मोनालिसा के दिल में बहुत से राज छुपे हैं और डेनमार्क में बने इमोशन रिकग्निशन कंप्यूटर के अनुसार मोनालिसा 83% परसेंट खुश है।
वर्ष 1950 आते-आते मोनालिसा पर 300 से ज्यादा पेंटिंग्स बन चुकी थी जिनमें कई बदलाव किये गए थे और 2000 से भी ज्यादा विज्ञापन भी बन चुके थे।
इतनी रहस्यमय और मासूम दिखने वाली इस पेंटिंग की कीमत आज 50 अरब रुपए से भी ज्यादा हो गयी है और ये दुनिया की सबसे महँगी पेंटिंग है।