गर्मियों के सीजन में तरबूज मिलने शुरू हो जाते हैं। गर्मियों में तरबूज खूब पसंद किया जाता है। इसमें पानी लेवल काफी हाई होता है। और तरबूज खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। तरबूज गर्मियों का सबसे खास फल है जो प्यास भी बुझाता है। और भूख को भी शांत करता है, बता दे कि! तरबूज में 92% पानी की मात्रा होती है ।
गर्मियों के मौसम में फलों के सेवन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। इन फलों में तरबूज भी काफी आम फल के तौर पर देखा जाता है। तरबूज खाने में स्वादिष्ट होता है और एक स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसमें फैट की मात्रा नहीं पाई जाती और विटामिन ए, विटामिनb-6, विटामिन सी, के साथ मिनरल्स जैसे पोटेशियम लाइकोपिन की मात्रा भी अच्छी होती है।तरबूज में 92 फ़ीसदी पानी होने के कारण इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। तरबूज के फायदे अनेक है लेकिन! अधिक मात्रा में तरबूज का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है !
100 ग्राम तरबूज में लगभग 30 कैलोरी और 6 ग्राम शुगर पाई जाती है। दिन भर में 400 से 500 ग्राम तरबूज का सेवन करना ठीक रहता है। तरबूज के खाने के और भी कई सारे फायदे हैं।आज हम आपको बताएंगे उन फायदों के बारे में!

त्वचा के लिए भी तरबूज के फायदे बहुत है। इसमें पानी की अधिकता होती है इसलिए त्वचा के सूखे पन को दूर कर स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने का काम करता है।
पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए तरबूज आपकी मदद कर सकता है। तरबूज में पानी की अधिकता होती है।और पानी भोजन पचाने में सबसे अहम तत्व माना जाता है इसके अलावा इसमें फाइबर पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कब्ज डायरिया व गैस जैसी समस्याओं में छुटकारा दिलाता है।
हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक अच्छा उपाय है। यह दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखता है। दरअसल इसमें कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। जिससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही खून की कमी होने पर इसका जूस फायदेमंद साबित होता है।
तरबूज मधुमेह के लिए बहुत अच्छा है!
• मधुमेह की स्थिति में मीठे पदार्थों के सेवन से बचा जाता है! लेकिन ये जानना जरूरी है कि ! एक निश्चित मात्रा में तरबूज का सेवन मधुमेह की स्थिति को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। आइए हम जानते हैं किस तरह!
• चीनी में तरबूज का माध्यम मात्रा में सेवन करने से, मधुमेह रोगियों में शक्कर खाने की इच्छा को रोका जा सकता है। साथ ही लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास भी हो सकता है। तरबूज में 90% पानी पाया जाता है। यह भूख को कम करने और व्यक्ति को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसलिए इन सभी विशेषताओं के कारण तरबूज का सेवन आहार को सीमित करने,और मधुमेह के रोगियों में वजन कम करने में मदद कर सकता है। यह टाइप टू, डायबिटीज वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
• गर्मियों के दिनों में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। तथा तरबूज में विटामिन ए, बी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और थायमिन होता है।
• वजन घटाने के लिए भी तरबूज के फायदे बहुत है। जो लोग अपने वजन से परेशान हैं वह अपने दैनिक आहार में तरबूज को शामिल कर सकते हैं। तरबूज में कैलोरी की मात्रा कम होती है। जबकि फाइबर अधिक पाया जाता है इसके अलावा इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और वजन कम करने में मदद कर सकता है।
ऐसे ही और रोचक जानकारियों के लिए हमारे factgyan.net से जुड़े रहे।