यह बात तो आप सब जानते हैं कि! कुत्ते समझदार जानवर होता है। लेकिन अभी भी बहुत सी बातें लोगों कुत्ते के बारे में नहीं जानते हैं! इसमें कोई शक नहीं है कि कुत्ता एक वफादार, और उपयोगी जानवर है। कुत्ते का वैज्ञानिक नाम केनिस लुपस फैमिलियरीस हैं। इनका ब्लड ग्रुप 13 अलग-अलग प्रकार का होता है। जबकि मनुष्य का ब्लड ग्रुप सिर्फ चार प्रकार का होता है।जो इस प्रकार से है A,B,AB,O एवं कुत्ते की शारीरिक संरचना भी अलग-अलग होती है। इनकी शारीरिक संरचना इनकी नस्ल पर निर्भर करती है।
अगर हम कुत्ते के जीवन काल की बात करे तो, कुत्ते की उम्र लगभग 10 से 13 वर्ष की होती है। कुत्ते की उम्र उसकी नस्ल, और आकार पर निर्भर करती है।अक्सर देखा गया है कि छोटे आकार के कुत्ते पड़े आकार वाले कुत्तों से ज्यादा अधिक जीते हैं।

यह एक अजीब बात है कि! कुत्ते वह आवाज भी सुन लेते हैं जो एक आम आदमी नहीं सुन पाता है! कुत्तों की सुनने की क्षमता इंसानों के मुकाबले 5 गुना ज्यादा होती है। हर जीव एक दूसरे की तुलना में अनोखी क्षमता रखता है। यही वजह है कि कुछ अदृश्य आवाजों हलचल को कुत्ते महसूस कर लेते हैं। लेकिन इंसान नहीं, जबकि इंसान कुत्तों से ज्यादा बड़ा दिमाग रखते हैं।जो कि कुत्तों में नहीं होता है।
आइए जानते हैं कुत्तों के बारे में कुछ रोचक तथ्य !
• जैसे इंसानों के फिंगरप्रिंट अलग-अलग होते हैं। वैसे ही कुत्तों में नोस प्रिंट होता है,जो हर कुत्ते का अलग होता है। और इस नोस प्रिंट की मदद से किसी भी कुत्ते की पहचान की जा सकती है।
• सबसे ज्यादा जीने वाला कुत्ते का नाम मेगी है। इस कुत्ते का जन्म ऑस्ट्रेलिया में 1986 में हुआ था। और उसकी मौत 14 अप्रैल 2016 को हुई थी। जब उसकी मौत हुई तब उसकी उम्र 29 साल और 5 महीने की थी।
• सबसे ज्यादा घर में पाले जाने वाले जानवरों में पालतू कुत्ता पहले स्थान पर है।

• कुत्तों की सूंघने की क्षमता, इंसानों की अपेक्षा हजार गुना ज्यादा होती है। इसलिए कुत्तों का उपयोग विस्फोटक पदार्थ, को पकड़ने के लिए हर देश की मिलिट्री, पुलिस, में किया जाता है।
• पूरी दुनिया के मुकाबले अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है। जहां पर कुत्तों की बाकी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा घरों में पाला जाता है।
• पहला जानवर जो अंतरिक्ष में गया था वह कुत्ता ही था। उस कुत्ते का नाम लाइका था। जिसे रूस ने 3 नवंबर 1957 को अंतरिक्ष में भेजा था।
• भेड़िए को भी एक कुत्ते की तरह ही प्रशिक्षित किया जा सकता है। कुत्ते और भेड़िए का DNA 99% मिलता जुलता है।
• कुत्ते को बहुत गर्मी लगती है उसका शरीर में नाक और पंजे ही येसे अंग है जहां से पसीना निकलता है।
• कुत्ते अपने मुंह के बड़े-बड़े बालों का उपयोग रात में देखने के लिए करते हैं। इनकी मदद से कुत्ते हवा में होने वाली हलचल को भी भाप लेते हैं। और अंधेरे में सामने से आने वाली किसी भी चीज का आकार और उसकी गति का पता आसानी से लगा सकते हैं।
ऐसे ही रोचक बातें हैं जलने के लिए factgyan.net से जुड़े रहे।।।