चना बॉडी मास बढ़ाने में भी मददगार है। रोज चना खाने से वजन बढ़ता है। और मसल्स मजबूत होते हैं। दुबले पतले लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। चना कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है जिस से दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
चने में प्रोटीन फाइबर और मिनिरल्स होते हैं। जो हमें हेल्थी रखते हैं।भीगे हुए अंकुरित चने, ताकत और एनर्जी का बड़ा स्त्रोत है। रोज भीगे हुए चने खाने से कमजोरी दूर होती है। साथ ही इसके कई और फायदे भी है!
अगर आप नाश्ते से पहले, खाली पेट भीगे हुए चने खाते हैं। तो आप स्वस्थ रहेंगे, साथ ही पेट चुस्त और तंदुरुस्त भी रहेंगे। अगर आप रोजाना एक मुट्ठी चने का सेवन करते हैं। तो शरीर से जुड़ी जितने भी छोटी मोटी बीमारी है, वह ठीक हो जाएंगे। खाली पेट भीगे चने के फायदे में चना प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइट्स फाइबर, कैल्शियम आयरन,विटामिंस का अच्छा स्त्रोत होता है। सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से दिमाग तेज और खून भी साफ हो सकता है। जिससे चेहरे पर भी निखार आता है। आइए जानते हैं चना में और पोषक तत्व कौन कौन से होते हैं!
• कैलोरी – 378
• कुल वसा – 6 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट – 61 ग्राम
• आहार फाइबर – 17 ग्राम
• विटामिन – A C
• आयरन – 34%
• प्रोटीन – 19 ग्राम
• कैल्शियम – 10%

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं! तो भीगे हुए चने खाने से मसल्स स्ट्रांग होने लगती है। और वजन बढ़ने लगता है। इसके अलावा बहुत से चने के फायदे होते हैं, आइए आज हम उन सब के बारे में जानते हैं!
किडनी की समस्या – अगर किडनी से जुड़ी परेशानियां है। तो भीगे हुए चने का सेवन फायदेमंद है। चने किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट निकालने में मदद करता है।
कब्ज से छुटकारा – चने में ढेर सारी फाइबर होते हैं। जो पाचन क्रिया दुरुस्त करके पेड़ साफ करता है।चने खाने से कब्ज की परेशानी दूर होती है।
एनर्जी – चने एनर्जी का एक अच्छा स्त्रोत है। भीगे हुए चने का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
यूरिन प्रॉब्लम – यूरिन बार बार जाने की प्रॉब्लम है तो ! चने के साथ गुड़ का सेवन करने से यूरिन प्रॉब्लम दूर होती है।
हेल्दी हार्ट – चना कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, इससे हार्ट हेल्दी रहता है। और हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है।
हेल्दी स्किन – बगैर नमक डालें चबा चबाकर चना खाने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो जाती है। खुजली , रेसिज जैसी स्किन प्रॉब्लम भी दूर होती है।
• रोज सुबह मुट्ठी भर भीगे हुए चने लेने से फर्टिलिटी बढ़ती है।
• चने बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाती है,सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव होता है।
• भीगे चने रेगुलर खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। शुगर कंट्रोल होता है और डायबिटीज से बचाव होता है।
• चले आयरन का बहुत बड़ा सोर्स है यह खून की कमी को दूर करता है और ब्लड प्यूरीफायर करता है।