दही खाने से तनाव दूर होता है, तथा दिमाग की छमता बढ़ती है।

दही
दही खाने के बहुत सरे फायदों के कारण ये पूरी दुनिया का पसंदीदा खाद्य पदार्थ है|
कहते है दूध से ज्यादा फायदेमंद दही होता है, स्वास्थ व सौन्दर्य दोनों के लिए दही बहुत अच्छा है|
हमारे देश के अलावा इसे विदेश में भी लोग दिन के समय अपने खाने में जरुर लेते है|
डॉक्टर और सभी डाईटीशियन लंच में 1 कटोरी दही खाने की सलाह देते है|
ताजे दही में बहुत से पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है|
दूध में फैट व चिकनाई अधिक होता है जिससे एक समय के बाद ये शरीर में दुष्प्रभाव पड़ता है|
लेकिन दही में फैट बहुत कम होता है, low फैट दूध से बने दही में तो बिल्कुल फैट नहीं होता है|

दही में मौजूद पोषक तत्त्व –

कैलोरी –         100-150
फैट     –          2gm
शुगर    –         20gm
प्रोटीन-           8-9 gm
विटामिन D –   20 gm
कैल्शियम-      20gm
इसके अलावा इसमें फास्फोरस, आयरन, लेक्टोज भी होता है|
दही के बहुत से फायदे है जिनके बारे में आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताऊंगा कि इसे कब कैसे खाना चाहिए|

दही के फायदे एवम गुण ( Dahi or Curd or yogurt benefits in hindi)

दही
दिल के लिए फायदेमंद –

आजकल हार्ट से जुडी परेशानी उम्र देखकर नहीं होती है।

आजकल के खानपान के चलते कम उम्र में ही इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है|

इससे बचने के लिए दही का सेवन करना चाइये, रोज दही खाने से ताउम्र आपके दिल की देखभाल होती है|

दही से कोलेस्ट्रोल कम होता है व हाई ब्लडप्रेशर भी कंट्रोल रहता है|

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये –

दही में मौजोद बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर के कीटाणु व आसपास के छोटे-छोटे कीटाणु से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है| दही खाने से शरीर में फूर्ती आती है व बहुत से रोग दूर रहते है|

हड्डियों को मजबूत करे–

दही में कैल्शियम होता है जो हड्डी के लिए बहुत जरुरी है| इससे हड्डी व दांत मजबूत होते है|

पाचनतंत्र मजबूत करे –

दही खाने से पाचन सही रूप से होता है, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियाँ दूर होती है|

अलसर ठीक करे –

पेट का अल्सर व कैंसर से दही शरीर को बचाए रखता है|

वजन कम करने में सहायक –

दही खाने से पेट बहुत देर तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है| इसमें प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होता है जो वजन कंट्रोल में सहायक है| दही से कैलोरी भी कम होती है| दही शरीर से एक्स्ट्रा फैट को हटाता है|

स्किन के लिए फायदेमंद –

दही से चेहरे में ग्लो आता है, टैनिंग व चेहरे की गन्दगी इससे दूर होती है| इससे कील मुहांसे, दाग धब्बे भी दूर होते है|

दही में बेसन, नीम्बू का रस मिलाकर चेहरे व गार्डन में 15 min तक लगायें| हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से चेहरा साफ हो जायेगा|

1 चम्मच ताजा दही रो ज नहाने से पहले चेहरे पर लगायें| रूखापन व टैनिंग दूर होगी|

संतरे के छिलके का पाउडर व दही मिलाकर चहरे पर लगायें|

हल्दी, दही व गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10 min तक लगायें|

बालों के लिए फायदेमंद –

दही बालो के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह है, जो बालों को moisture देता है|

ताजे दही को 30 min तक बालों में लगायें फिर पानी से धो लें, इसे आप मेहँदी व अंडे के साथ मिलाकर भी लगा सकते है| इससे बाल हेल्थी, लम्बे, काले होते है|

दही में बेसन व काली मिर्च पाउडर मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाने से बाल झड़ना भी कम होता है व रुसी भी ख़त्म हो जाती है|

मैथी पाउडर को दही में मिलाकर लगाने से बाल शाइन करते है|

दही खाने के अन्य फायदे –

गर्मी के दिनों में रोज दही का सेवन जरुर करना चाहिए| इससे आप लू, गर्मी से बचे रहते है| इससे पेट की गर्मी शांत होती है|

छाछ से कुल्ला करने से मुहं के छाले ख़त्म होते है|

दही खाने से जुडी अन्य बातें –

दही रात में खाने से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है|

रात को अगर दही खा रहे है तो उसमें नमक, काली मिर्च या शक्कर मिलाकर खाएं| व सोने से पहले ब्रश करें|

ठण्ड में दही खाने से दुष्प्रभाव होता है|

खली पेट इसे नहीं खाना चाइये|

धुप से तुरंत आकर दही नहीं खाना चाहिए|

इस को कभी गरम नहीं करना चाइये|

दही को बीफ के साथ नहीं खाना चाइये, ये दोनों अलग तरह के खाद्य है जिन्हें साथ में नहीं खाया जाता|

बवासीर के मरीज को दही से परहेज करना चाहिए|

रोज इसे खाने से वजन बढ़ा भी सकता है इसलिए वजन कम करने वालों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की दही low फैट दूध से बना हो|

दही को खाते समय उससे जुड़ी सभी बातें ध्यान रखें| इसे एक सिमित मात्रा में ही खाएं, अत्यधिक मात्रा स्वास्थ के लिए हानिकारक है| दही हमेशा ताजा हो ये हमेशा ध्यान रखें|

 

Amit Shrivastava

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published.

A note to our visitors

This website has updated its privacy policy in compliance with changes to European Union data protection law, for all members globally. We’ve also updated our Privacy Policy to give you more information about your rights and responsibilities with respect to your privacy and personal information. Please read this to review the updates about which cookies we use and what information we collect on our site. By continuing to use this site, you are agreeing to our updated privacy policy.