गिद्ध सबसे ऊंची उड़ान भरने वाला पक्षी है।  इसकी सबसे ऊंची उड़ान को रूपेल्स वेंचर ने उड़ा था।

गिद्ध

गिद्ध सबसे ऊंची उड़ान भरने वाला पक्षी है।  इसकी सबसे ऊंची उड़ान को रूपेल्स वेंचर ने 1973 में आइवरी कोस्ट में 37,000 फीट की ऊंचाई पर रिकॉर्ड किया था, जब इसने एक हवाई जहाज को प्रभावित किया था. ये ऊंचाई एवरेस्ट (29,029 फीट) से काफ़ी अधिक है और इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी से ज़्यादातर दूसरे पक्षी मर जाते हैं।

थॉमसेट बताते हैं, “इसके बाद गिद्ध को लेकर हुए अध्ययनों से उनके हीमोग्लोबिन और ह्दय की संरचना से संबंधित कई ऐसी विशेषताओं के बारे में पता चला, जिनके चलते वो असाधारण वातावरण में भी सांस ले सकते हैं ”

गिद्ध भोजन की तलाश में एक बड़े इलाक़े पर नज़र डालने के लिए अक्सर ऊंची उड़ान भरते हैं।

गिद्ध के प्रकार और विषेशता:-

 

बहुत ही प्राचीन पक्षी गिद्ध (Vulture) का रंग गहरा भूरा होता है | कभी कभी छोटे और सफेद रंग के गिद्ध भी दिखाई दे जाते है जो संख्या में बहुत कम है | स्वच्छ पर्यावरण के लिए गिद्ध (Vulture) बहुत ही उपयोगी पक्षी है | यह हमारे आसपास की गन्दगी , मरे हुए जानवर का माँस आदि खा जाता है

  1. गिद्ध (Vulture )का शरीर 90 सेमी तक लम्बा होता है | इसके पंखो का आकार मटमैला होता है | इसकी पीठ पर सफ़ेद रंग का धब्बा होता है | सिर पर मुर्गे की भांति छोटी सी कलंगी होती है |
  2. गिद्ध (Vulture) का वजन 8-10 किलोग्राम तक होता है | विश्व में इसकी 21 प्रजातियाँ पायी जाती है |RUPPELL VULTURE
  3. RUPPELL VULTURE ने 1973 में IVORY COAST में 37000 फिट ऊँचा उड़ने का रिकॉर्ड बनाया था।
  4.  शवो के पास गिद्धों के झुण्ड में एक, दो या तीन राजगिद्ध भी होते है | यह छीना-झपटी से दूर ही रहता है | गाँव के पास किसी ऊँचे पेड़ पर 30-40 फ़ीट की ऊँचाई पर टहनियों से चबूतरे जैसा घोंसला बनाते है | मादा एक सफेद महीन बनावट वाला गोल अंडा देती है | भारत में सब जगह, पाकिस्तान, बांग्लादेश , बर्मा में पाया जाता है |
  5. भारत में ही पाया जाने वाला श्वेत पृष्ट गिद्ध (White Backed Vulture) सामान्य गिद्ध है | यह भारी गंदा काला , भूरा होता है | पतला नंगा सिर और पतली ग्रीबा होती है | अक्टूबर से मार्च प्रजनन का समय होता है | गाँव के आसपास बरगद , इमली जैसे पेड़ पर एक बड़ा सा चबूतरा सा घोंसला बनाता है |
  6. गिद्ध दो तरह के होते है जो एक दुसरे से ज्यादा संबधित नही होते है | New World Vulture सिर्फ अमेरिका में मिलते है | Old World Vulture यूरोप ,एशिया और अफ्रीका के गर्म भागो में मिलते है |
  7. न्यू वर्ल्ड वल्चर सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी है जबकि ओल्ड वर्ल्ड वल्चर की कुछ वल्चर भी आकार में इसका मुकाबला करती है | इसके पंखो का फैलाव 2 मीटर होता है |
  8. न्यू वर्ल्ड वल्चर की 7 किस्मे मिलती है जिनमे 2 कोंडोर प्रजाति होती है | आसाधारण किंग वल्चर के पर भूरे सफेद होते है | टर्की वल्चर उत्तरी अमेरिका में रहता  है | ये सभी के सभी गिद्ध माँसाहारी होते है, लेकिन कुछ काला गिद्ध शाकाहारी भी होता है |
  9. छोटा इजिप्ट वल्चर भी किसी प्रकार से कम नही होता | गिद्ध की इस जाति को गोबर गिद्ध और सफेद गिद्ध भी कहते है जो हमारे देश में खूब पाया जाता है | शक्ल सुरत में यह गिद्ध से ज्यादा चील से मिलता है | यह बड़े बड़े शहरों के बीच बिना किसी डर के मकानों की छत पर बैठा रहता है | इसके डैने काले और भूरे होते है | कद में यह 20-21 इंच से बड़ा नही होता | इसकी छोटी गर्दन पर बालो का एक कंठा सा होता है | इसकी आँख भूरी और चोंच कुछ लम्बी होती है | किसी ऊँचे मकान या चट्टान पर टहनियों और चीथड़ो से घोंसला बनाता है | मादा 1 या 2 अंडे देती है |

Amit Shrivastava

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published.

A note to our visitors

This website has updated its privacy policy in compliance with changes to European Union data protection law, for all members globally. We’ve also updated our Privacy Policy to give you more information about your rights and responsibilities with respect to your privacy and personal information. Please read this to review the updates about which cookies we use and what information we collect on our site. By continuing to use this site, you are agreeing to our updated privacy policy.