यह दुनिया अजीबो गरीब और विचित्र जिव जन्तुओ से भरी पड़ी है।लेकिन कुछ जानवर में ऐसी भी कमिया होती है जिसे जान कर हम बहुत ही अच्चम्भित हो जाते है | हम बात कर रहे है ऐसे एक जानवर की जो खड़े होकर आसमान को नहीं देख सकता ! जी हा इस संसार में एक ऐसा जानवर भी है | आइए जानते हैं उसके बारे में!
सूअर एक ऎसा जानवर है जो आसमान नहीं देख सकता है। क्योंकि उसका चेहरा इस तरह बना होता है कि, उसे आसमान नहीं दिखता है। अगर उसे आसमान देखना होगा, तो वह पानी में दर्शन कर सकता है। दरअसल वह अपनी गर्दन उठाकर आसमान नहीं देख पाता है। यदि वह जमीन पर लेट कर भी आसमान या सूर्य को देखने की कोशिश करें, तो अपनी गर्दन की मांसपेशियों की वजह से वह नहीं देख पाएगा। सूअर जंगली और पालतू दोनों प्रकार के होते है। इनकी खाल बहुत मोटी होती है और शरीर पर थोड़े बहुत बाल होते है। जो कि बहुत कड़े होते है। सूअर अपनी थूथन के सहारे भोजन खोजते है जिससे सहायता से यह भारी-भारी पत्थरों को आसानी से उलट देते हैं।
ये वही जानवर है,जो हमें आसानी से दिख जाता है। और यह गन्दगियो में पाया जाता है। और कचरो में ही अपना खाना ढूंढता है। सुवर कभी भी खड़े खड़े आसमान को नहीं देख सकता है। सुवरो के आखों की रौशनी बहुत कमजोर होती है लेकिन उनके सूंघने की शक्ति बहुत तेज़ होती है।
आइए जानते है सूअर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य !

• सूअर आसमान की तरफ नही देख सकते, क्योंकि इसकी आंखे इसके सिर के किनारों पर होती है।
• अभी तक के रिकाॅर्ड के अनुसार सबसे बड़ा सूअर पौलेंड-चीन का “Big Bill” था. जिसका वजन करीब 1157 किलो और कंधे तक की ऊंचाई 5 फीट और लंबाई 9 फीट थी. इसकी 1933 में मौत हो गई, ये इतना बड़ा था कि चलते हुए इसका पेट धरती पर लगता था।
• दुनिया में मौजूद करीब 2 अरब सूअर में से आधों का कत्ल हर साल केवल मीट के लिए कर दिया जाता है।
• सबसे ज्यादा सूअर वाले देश में चीन सबसे पहले आता हैं जहाँ करीब 44 करोड़ सूअर है. 2nd नंबर पर अमेरिका है।
• हर साल 1 March को अमेरिका में “National Pig Day” के रूप में मनाया जाता है. इसकी शुरूआत सन् 1972 में की गई थी।
• अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो ये सोचते हैं कि सूअर धीमा भागता है ? तो आप ग़लत हैं क्योंकि एक सूअर 1 मिनट में 1000 फीट, यानि 11mile/hour की speed से दौड़ सकता है. भागते हुए सूअर का पीछा करना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि ये सीधा भागने की बजाय़ टेढा-मेढा भागता
चमड़ा, गोंद, चरब
• सूअर के बाल इतने टाईट होते है कि पेंट करने वाली ब्रुश इन्हीं की बनती है।
• हड्डी टूटने पर सूअर के घी की मालिश करने से बहुत जल्द ठीक हो जाती है।
• सूअर के पैर पर 4 ऊंगलियाँ होती है लेकिन ये सिर्फ 2 पर ही चलते है।
• चीनी राशि के 12 जानवरों में से सूअर आखिरी है. चीनी राशि के अनुसार सूअर भाग्य, ईमानदारी, खुशी और पागलपन को दर्शाता है.
• सबसे कम सूअर ‘अफगानिस्तान‘ में है, सिर्फ एक सूअर.. जिसका नाम है “Khanzir” जिसे यहाँ की राजधानी ‘काबुल‘ के चिड़ियाघर में रखा गया है।
• जितनी डेनमार्क की जनसंख्याँ है उससे दो गुना ज्यादा यहाँ पर सूअर है।
• इजरायल में यहूदी सुअर नही पाल सकते और फ्रांस में सूअर का नाम नेपोलियन नही रख सकते. दोनों देशों में यह कानूनन जुर्म है।
• सुअरनी साल में 2 बार बच्चे पैदा करती है. इसका गर्भ 114 दिन (3 महीने 3 हफ्ते 3 दिन का) होता है और यह एक बार में 7 से 12 बच्चों को जन्म दे सकती हैं।
• सूअर के पास पसीने छोड़ने वाली ग्रंथियाँ नही होती। इसलिए यह गर्मियों में अपने शरीर के तापमान को ठंडा रखने के लिए कीचड़ में भिगोता हैं।
• सूअर की चीख की आवाज़ 115 decibels तक हो सकती है. ये एक सुपरसोनिक विमान से भी 3 decibels ज्यादा ही है. जबकि इंसान के कान 120 decibels तक की आवाज सुन सकते है।
• शरीर के आकार के हिसाब से सूअर के फेफड़े बहुत छोटे होते है।
• सूअर, इंसानो से ज्यादा तरह के स्वाद चख सकते है. इंसानों के पास 9000 जबकि सुअरों के पास 15000 स्वाद कलिकाएँ होती है।
• सूअर की त्वचा टैटू छापने के लिए बहुत अच्छी होती है, बिल्कुल हम इंसानों की तरह।
• एक बार जब चीन के वैज्ञानिकों ने सूअर और जेलिफ़िश का सेक्स करवाया तो एक ऐसे सूअर के बच्चे का जन्म हुआ जिसकी जीभ UV light में हरे रंग की चमकती है।