आपने सांपो के बारे में तो सुना ही होगा उनकी कई प्रजातियों के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन इस दुनिया में ऐसे कई जीव जंतु है जिनके बारे में आप पूरी तरह से नहीं जानते उनमें से आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा सांप जो पेड़ों पर रहता है इसे हम Boomslang भी कहते हैं आज उसके बारे में हम कुछ रोचक तथ्य जानेंगे।
इसकी रचना :-
Boomslang सांपों की एक ऐसी प्रजाति है जो कि पेड़ पर पाई जाती है यह सांप मुख्यता साउथ अफ्रीका में पाया जाता है इसे अफ्रीकी और डच भाषा में इसे “ट्री स्नेक” भी कहा जाता है बूमस्लैंग में बूम का अर्थ पेड़ तथा फ्लाइंग का अर्थ सांप होता है।
वयस्क Boomslang की औसत लंबाई 100 से 160 सेंटीमीटर अर्थात 3.3 से 5.2 फिट तक हो सकती है। या उससे अधिक भी हो सकती है।
इनकी आंखें असाधारण रूप से बड़ी होती हैं तथा इनका सिर अंडानुमाकार होता है।
रंग की बात करें तो यह भिन्न-भिन्न रंगों में पाया जाता है मादा Boomslang भूरे रंग की हो सकती हैं।
वहीं नर Boomslang के शरीर में नीले और काले धब्बों के साथ हरे रंग के होते हैं।
इनका वजन 300 ग्राम से 510 ग्राम तक हो सकता है।
बूमस्लैंग भी अन्य सांपों की तरह खाने को चबाते नहीं बल्कि उसे निगल जाते हैं।
इनका मुख्य शिकार छोटे पक्षी ,छोटे मेंढक,गिरगिट आदि होते हैं।
एक वयस्क मादा Boomslang 30 अण्डे तक पैदा कर सकती है।
जो की पेड़ में बने खोखले गड्ढे में तथा सड़े हुए तने में रखती हैं।
यह अंडे लगभग 3 महीने में परिपक्व हो जाते हैं जिससे बच्चे बाहर निकलने लगते हैं।
इन सांपों का जो रंग होता है वह इन्हे कई सालों बाद प्राप्त होता है और यह सांप मनुष्य के लिए कोई खतरा नहीं है।
लेकिन यह खतरनाक रूप से विषैले होते हैं।
Boomslang का विष :-
एक वयस्क Boomslang में 1.6 से 8 मिलीग्राम विष होने की संभावना होती है।
बूमस्लैंग मुख्य रूप से एक डरपोक सांप होता है यह किसी को तब तक नहीं काटता जब तक कोई उसे पकड़ने या मारने के कोशिश नहीं करता।
यह अपने ऊपर खतरा देख कर उसे अपने विष के द्वारा काट लेता है।
इसके काटने के फल स्वरुप मनुष्य में खून के धब्बों का प्रवाह रुक जाता है।
जिससे मनुष्य के हर छिद्र से खून निकलना शुरू हो जाता है और मनुष्य की मौत हो जाती है।
जिस व्यक्ति को Boomslang ने काट लिया हो उसे कभी-कभी सिरदर्द , अनिद्रा महसूस हो सकती है।
अगर आपको कभी ऐसा लगे कि आपको वह Boomslang ने काट लिया है तो आपको तुरंत हॉस्पिटल जाकर उसका इलाज करना चाहिए।
ऐसा कम ही होता है कि वह किसी आदमी को काटे।
क्योंकि Boomslang अक्सर खतरा मिलने पर ही किसी पर हमला करते हैं।
बूमस्लैंग अपनी भोजन की तलाश में एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक छलांग भी लगाते हैं।
जब यह छलांग लगाते हैं तो मानो ऐसा प्रतीत होता है कि यह उड़ रहे हो।